Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं के कल्याण, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा को लेकर सरकार से कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन, नए अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि और अधिवक्ताओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग रखी. राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि 65 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अधिवक्ताओं को न्यूनतम 15 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जानी चाहिए। इससे लंबे समय तक न्यायिक व्यवस्था में योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।…
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में मंगलवार की रात एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पांच युवकों ने 28 वर्षीय राजा मजदूर को घेरकर चाकू, चापड़ और ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में राजा के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कब्रिस्तान के पास घेरकर शुरू कर दी पिटाई…… परिजनों के अनुसार, राजा रात करीब नौ बजे के…
काठमांडू : नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने न जाने कितने परिवारों को उजाड़ दिया। किसी का घर बह गया तो किसी ने अपनों को खो दिया। इन्हीं दर्दनाक कहानियों के बीच पांच साल की मासूम ईशा की कहानी दिल को झकझोर देने वाली है। बाढ़ के तेज बहाव में अपनी मां से बिछड़ी ईशा बहते-बहते एक जाल में फंस गई और इसी जाल ने उसकी जिंदगी बचा ली. नेपाल की राजधानी काठमांडू के महाराजगंज स्थित टीचिंग अस्पताल में पांच वर्षीय ईशा सर्जरी विभाग में भर्ती है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। गर्दन को सहारा देने के लिए…
रवि जयसवाल की पहल पर जरूरतमंद मरीजों व परिजनों को मिल रहा नि:शुल्क भोजन, मां वैष्णो देवी सेवा समिति निभा रही अहम भूमिका जमशेदपुर : मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए समाजसेवी रवि जयसवाल की पहल पर एमजीएम अस्पताल के बाहर जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए शुरू की गई नि:शुल्क भोजन सेवा लगातार जारी है। मां वैष्णो देवी सेवा समिति के तत्वावधान में प्रत्येक शनिवार को अस्पताल परिसर के बाहर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सेवा से अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके साथ रहने वाले परिजनों को काफी राहत मिल…
जमशेदपुर : युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, पुलिस की पूछताछ भी उतनी ही गहराती जा रही है। इसी बीच मामले में पूछताछ के घेरे में चल रहे सोनारी निवासी अशोक सिंह राघव की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। करीब चार दिनों से पुलिस की पूछताछ का सामना कर रहे राघव को तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस अशोक सिंह राघव से…
सारंडा के दुईआ गांव में दहला देने वाली वारदात, आरोपी के चंगुल से संघर्ष कर बची 35 वर्षीय मंजू गोप; गर्दन पर गहरे चोट के निशान चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वनक्षेत्र से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंधविश्वास की जड़ें हिला देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के दुईआ गांव में एक महिला को कथित तौर पर डायन मानकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। घटना 28 अगस्त 2026 की रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाई.…
साकची थाने में शिकायत दर्ज, बिजनेस शुरू कराने के नाम पर रकम लेने का आरोप, कार और ट्रेलर खरीदने में पैसे खपाने की आशंका जमशेदपुर : दोस्ती और विश्वास का फायदा उठाकर कथित तौर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला साकची थाना क्षेत्र में सामने आया है। काशीडीह लाइन नंबर-13 निवासी मेघा बोस ने अपनी करीबी दोस्त रीना कुमारी, उसके भाई संजय कुमार साहनी और मां मंजू देवी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बिजनेस शुरू कराने के नाम पर करीब 13 लाख रुपये का लोन, सोने के गहने तथा अन्य माध्यमों से करीब 1.50…
जमशेदपुर : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरि जी ने भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक पर्व को विशेष रूप से मनाया। इस दौरान उन्होंने पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री एवं पूर्व ओडिशा राज्यपाल रघुवर दास, जूना अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह एवं चंचल भाटिया को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरि ने कहा कि रक्षाबंधन महज एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा एवं सहयोग के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति के पर्व समाज में प्रेम, सेवा, संस्कार,…
जमशेदपुर : वर्ष 1926 से चली आ रही गोलमुरी पूजा कमिटी (दुर्गा एवं काली पूजा) की गौरवशाली धार्मिक परंपरा के तहत शुक्रवार को आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हुआ। गोलमुरी स्थित पूजा स्थल पर श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य यजमान के रूप में भाजपा नेता दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह एवं पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ भगवती का आह्वान किया। पंडित राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न धार्मिक अनुष्ठान के दौरान क्षेत्र,…
जमशेदपुर : झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 (JAP-6) की परिवहन शाखा में शुक्रवार को नवनिर्मित चारपहिया वाहन स्टैंड एवं नवनिर्मित समादेष्टा कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया गया। दोनों नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन वाहिनी के समादेष्टा श्री राजेश कुमार (भा.पु.से.) ने किया. उद्घाटन के अवसर पर समादेष्टा ने नवनिर्मित वाहन स्टैंड एवं कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया और इसकी उपयोगिता की जानकारी ली। आधुनिक एवं व्यवस्थित सुविधाओं के निर्माण से वाहिनी के कार्यों को और अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है. इस अवसर पर झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।…