Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
एक शूटर अब भी फरार, आइटेन कार के साथ रेकी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त जमशेदपुर : कदमा के होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अनुसंधान में सामने आया है कि निखार की हत्या की साजिश काफी पहले रची गयी थी। हत्या से कुछ दिन पहले यूपी से तीन शूटर जमशेदपुर पहुंचे थे। तीनों ने निखार की गतिविधियों और आने-जाने वाले रास्तों की रेकी भी की थी, लेकिन हत्या के लिए अनुकूल मौका नहीं मिलने के कारण वे वारदात को अंजाम दिये बिना ही वापस लौट गये. इसके बाद साजिशकर्ताओं…
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर एक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय पर चापड़ से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में प्रियांशु गुप्ता के कान और सिर में चोट लगी है। प्रियांशु ने अपने पड़ोस में रहने वाले रवींद्र कुमार पर रंगदारी मांगने और हमला करने का आरोप लगाया है. प्रियांशु के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे रवींद्र उसके पास पहुंचा और पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर वह गुस्से में आ गया और चापड़ से प्रियांशु पर हमला कर…
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत अलबेला गार्डन के पास सोमवार रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान जिशान अफताब के रूप में हुई है। आरोप है कि प्रेमिका के भाई ने ही युवक पर चाकू से हमला किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया. घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की बतायी जा रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल जिशान को आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार…
पटना/भागलपुर : नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश का असर अब बिहार की नदियों पर साफ दिखाई देने लगा है। कोसी, गंडक और गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर में तेजी से उतार-चढ़ाव के बीच उत्तर बिहार के निचले इलाकों पर बाढ़ का खतरा गहरा गया है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों से लगातार पानी आने के कारण नदी किनारे बसे गांवों में चिंता बढ़ गयी है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है. सबसे बड़ी चिंता यह है कि बिहार की नदियों का जलस्तर सिर्फ स्थानीय बारिश से…
काठमांडू : नेपाल में 26 अगस्त को आयी विनाशकारी बाढ़ ने हिमालयी आपदा की भयावह तस्वीर पूरी दुनिया के सामने रख दी है। बाढ़ कितनी तेजी से पहाड़ से नीचे उतरी, इसे लेकर विशेषज्ञों के प्रारंभिक आकलन ने भी चिंता बढ़ा दी है। नेपाल के जलवायु विशेषज्ञ डॉ. उत्तम बाबू श्रेष्ठ के सोशल मीडिया पर साझा प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार, विनाशकारी सैलाब की गति करीब 188 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची हो सकती है। वहीं, एक प्रारंभिक वैज्ञानिक अध्ययन में करीब 167 किलोमीटर प्रति घंटे की गति का अनुमान सामने आया है। 22 किमी का सफर सिर्फ सात मिनट में!………
मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान की घटना, महिला समेत तीन आरोपियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान में एक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला समेत तीन बदमाश फ्लैट में घुसे और वहां मौजूद लीलावती अम्मा को बंधक बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और दबाव बनाकर गले से सोने की चेन…
जो दर्द को आवाज देते हैं, वही बदलाव की नींव रखते हैं, जो भूखे रहकर लड़ते हैं, वही शहर की राहें सुरक्षित करते हैं। जमशेदपुर : गोलमुरी की सड़क सुरक्षा को लेकर उठी आवाज आखिरकार सोमवार को जमीन पर दिखाई देने लगी। लंबे समय से अव्यवस्थित पार्किंग, तेज रफ्तार वाहनों और लगातार हो रही दुर्घटनाओं से जूझ रहे गोलमुरी चौक पर डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इसे लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे आंदोलन को सोमवार को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब टाटा स्टील के अधिकारियों और ट्रैफिक डीएसपी ने भूख हड़ताल स्थल…
जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा के बाद जमशेदपुर के विभिन्न समाचार-पत्रों में प्रकाशित ‘₹25 लाख के गबन’ संबंधी समाचार को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है. सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि उक्त समाचार झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति नहीं है. प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया ने समाचार में अपना नाम ₹25 लाख के कथित गबन एवं दुरुपयोग के संदर्भ में प्रकाशित होने पर आपत्ति जताते हुए रविवार को प्रांतीय अध्यक्ष अग्रवाल को व्हाट्सप्प के माध्यम से पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने का…
जमशेदपुर : गोलमुरी चौक पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ बजरंग सेवा संस्थान द्वारा शुरू किया गया आंदोलन आखिरकार सफल रहा। रक्षाबंधन के दिन सड़क सुरक्षा के लिए डिवाइडर बनवाने का संकल्प लेकर शुरू हुई धर्मबीर कुशवाहा की भूख हड़ताल चौथे दिन समाप्त हो गई. सोमवार की सुबह टाटा स्टील के अधिकारियों और ट्रैफिक डीएसपी ने भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचकर बजरंग सेवा संस्थान के संस्थापक सागर तिवारी के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान गोलमुरी की सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़ी सभी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी। इसके बाद JUSCO की ओर से गोलमुरी…
घाटशिला : अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ घाटशिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर, एक काले रंग की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय महानंद (19) और आकांक्षित कुमार (19) के रूप में हुई है। दोनों मुसाबनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि मुसाबनी से कुछ लोग अवैध ब्राउन शुगर की बिक्री के लिए घाटशिला थाना क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना के…