Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
लोकतंत्र सवेरा/घाटशिला : एनएच-18 सर्विस रोड स्थित पावर फुटबॉल ग्राउंड के समीप फुलडूंगरी, घाटशिला में सिंह होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान होटल के प्रोपराइटर विक्रम सिंह रिंकू एवं उनके परिवार के सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. इस अवसर पर विधायक सोमेश सोरेन ने प्रतिष्ठान के संचालक एवं उनके परिवार को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ रोजगार के…
धनबाद : डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों से जुड़े सरकारी काम में बाधा डालने एवं पुलिसकर्मियों से कथित दुर्व्यवहार के मामले में मंगलवार को धनबाद की एमपी-एमएलए अदालत में सुनवाई हुई। विशेष न्यायालय ने विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर फिलहाल कोई राहत नहीं दी। अदालत ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। अब मामले की अगली सुनवाई पुलिस द्वारा केस डायरी प्रस्तुत किए जाने के बाद होगी। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में विधायक जयराम महतो के अलावा…
जमशेदपुर : झारखंड पुलिस के आधुनिकीकरण और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मंगलवार, 1 सितंबर को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर पुलिस के बेड़े में 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियों को शामिल किया गया। गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र के परेड ग्राउंड से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) के लिए रवाना किया. नई पेट्रोलिंग गाड़ियों के शामिल होने से शहर में पुलिस की नियमित गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और घटनास्थल तक पुलिस की त्वरित पहुंच को और…
काठमांडू : नेपाल में भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच नुवाकोट जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिदुर नगरपालिका के बेत्रावती इलाके में एक मकान से 24 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मकान में तलाशी अभियान जारी रखा है। शुरुआती जांच में आशंका है कि मकान का इस्तेमाल होटल या गेस्टहाउस के रूप में होता रहा होगा। हालांकि, शवों की पहचान और घटना की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. नुवाकोट जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक बिपिन रेग्मी के मुताबिक, सोमवार को तलाशी के दौरान एक ही मकान से 24 शव…
जमशेदपुर : हिल व्यू कॉलोनी डिमना के निवासियों की वर्षों पुरानी सामुदायिक भवन की मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ती नजर आ रही है। बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे टाटा स्टील के भू-विभाग (लैंड डिपार्टमेंट) और अर्बन सिटी रोड एंड बिल्डिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कॉलोनी में प्रस्तावित सामुदायिक भवन के लिए स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हिल व्यू कॉलोनी डिमना विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ विष्णु और उनकी टीम के साथ संभावित स्थल को लेकर चर्चा की। बताया गया कि 10 जून 2026 को टाटा स्टील के बिष्टुपुर स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में हुई बैठक में सौरभ…
जमशेदपुर : सामुदायिक पुलिसिंग को जनसहभागिता और जनकल्याण से जोड़ते हुए जमशेदपुर पुलिस की ओर से विभिन्न विद्यालयों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बिरसानगर, गोलमुरी और जुगसलाई थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे दूर रहने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के व्यावहारिक तरीकों के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया गया। पुलिस ने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि, लिंक या कॉल के प्रति सतर्क…
झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में नवविवाहिता और कथित प्रेमी का वीडियो वायरल होने के बाद अब मामले में नया मोड़ आ गया है। वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि पति और ससुराल वालों ने दुल्हन को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद भीड़ के सामने कथित प्रेमी से महिला की सात बार मांग भरवाने और दोनों को माला पहनाने का दृश्य सामने आया था। अब महिला ने कैमरे के सामने आकर पूरे घटनाक्रम को अपने खिलाफ रची गई साजिश बताया है। थार की मांग…
मैनपुरी : राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर वृंदावन जा रहे मैनपुरी के श्रद्धालुओं की पिकअप मंगलवार तड़के हरियाणा के पलवल में KMP एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पिकअप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कई श्रद्धालु वाहन से उछलकर सड़क पर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को पलवल के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छह…
जमशेदपुर : नेपाल-तिब्बत सीमा के रसुवागढ़ी इलाके में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से मानसरोवर यात्रा पर गए करीब 32 भारतीय पर्यटकों से संपर्क टूट गया है। लापता पर्यटकों में पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड स्थित हल्दीपोखर निवासी 62 वर्षीय मानस कुमार घोष और उनकी पत्नी दीपाली सरकार भी शामिल हैं। इसी दल में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल राय की पुत्रवधू शर्मिष्ठा भौमिक राय के भी शामिल होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को 32 सदस्यीय दल मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुआ था। घटना वाले दिन सुबह करीब 7:45…
चांडिल बाढ़ नियंत्रण कक्ष की 1 सितंबर सुबह 6 बजे की रिपोर्ट, नदियों के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की लगातार निगरानी जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में नदियों का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। चांडिल कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता कार्यालय स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा मंगलवार, 1 सितंबर को सुबह 6 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार खरकई नदी आदित्यपुर पुल के पास खतरे के निशान से 2.07 मीटर ऊपर बह रही है, जबकि स्वर्णरेखा नदी मानगो पुल के पास खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार मानगो पुल के पास स्वर्णरेखा…