Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
रामचंद्र सहिस बोले—छात्र-युवाओं के आंदोलन को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता, संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्णय जमशेदपुर : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को निर्मल गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और राज्य के ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी ने JPSC और JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान कथित लाठीचार्ज एवं मारपीट के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर पुतला दहन करने…
जमशेदपुर : गोलमुरी चौक की जानलेवा होती यातायात व्यवस्था के खिलाफ जनसुरक्षा की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। सड़क हादसों पर रोक लगाने और डिवाइडर निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन की पहली चिंगारी आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने जलाई थी। उन्होंने गोलमुरी चौक पर आंदोलन शुरू कर प्रशासन से सड़क के बीच डिवाइडर लगाने की मांग उठाई थी. आंदोलन के दबाव के बाद प्रशासन ने डिवाइडर निर्माण का आश्वासन देकर अप्पू तिवारी का अनशन समाप्त कराया, लेकिन आश्वासन के बाद निर्धारित समय पर काम शुरू नहीं हुआ। इससे इलाके के लोगों में नाराजगी बढ़ती गई…
जमशेदपुर : गोलमुरी चौक पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जनसुरक्षा की चिंता को गंभीरता से लेते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को गोलमुरी चौक स्थित धरनास्थल पर पहुंचकर पिछले दो दिनों से सड़क पर डिवाइडर निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे धर्मवीर कुशवाहा से मुलाकात की। उन्होंने धरने पर बैठे युवाओं से उनकी मांगों और समस्या के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। विधायक ने युवाओं की मांग को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और कहा कि सड़क सुरक्षा एवं लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े किसी भी विषय…
जमशेदपुर : गोलमुरी चौक की लगातार जानलेवा होती सड़क व्यवस्था के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। हादसों पर रोक और लोगों की जिंदगी बचाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे बजरंग सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष धर्मवीर महतो के आंदोलन ने तीसरे दिन प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया। सड़क सुरक्षा को लेकर उठी आवाज अब जमीन पर असर दिखाने लगी है. धर्मवीर महतो की लगातार गिरती सेहत के बावजूद आंदोलन जारी रहा। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि भूषण राय और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू अनशन स्थल पर पहुंचीं और…
जमशेदपुर : ट्राइबल कल्चर सेंटर, सोनारी में बाउरी समाज जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी की ओर से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला जिले के विभिन्न पदाधिकारी और समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान समाज के सर्वांगीण विकास, युवाओं के भविष्य, शिक्षा, रोजगार, खेलकूद और संगठन को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए युवाओं को शिक्षा के साथ हुनर और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए समाज के युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान…
झारखंड इकाई की ओर से 2 सितंबर को कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जी. जयरामदास ने लोगों से सहभागिता की अपील जमशेदपुर : जनसेना पार्टी की झारखंड इकाई की ओर से पार्टी प्रमुख पवन कल्याण के जन्मदिन के अवसर पर 2 सितंबर 2026 को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी की ओर से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जनसेना पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जी. जयरामदास ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के स्थान…
जमशेदपुर : कदमा के होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे मानगो निवासी अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके एक साथी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्याकांड में शामिल शूटरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। पुलिस की लगातार छापेमारी से जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। बिहार से बुलाए गए थे…
जमशेदपुर : टेल्को बारीनगर स्थित साबरी चौक पर ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक सरोकार की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारीनगर मोहर्रम अखाड़ा कमिटी की ओर से मदरसा के जरूरतमंद बच्चों के बीच नए कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मदरसा तन्विरूल इस्लाम में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के साथ-साथ उन्हें शिक्षा देने वाले धर्मगुरुओं को भी नए वस्त्र उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। नए कपड़े पाकर बच्चों और धर्मगुरुओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल समाजवादी पार्टी के…
जमशेदपुर : हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में अखंड भारत स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भारत की अखंडता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर सहकार मृत्युंजय जी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, अरुण सिंह, शिव शंकर सिंह, अनिल सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सुमो पाजी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नीतीश कुशवाहा एवं…
एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत जमशेदपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर की ओर से रविवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के लिए वॉकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवनशैली एवं खेल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि…