रांची: शहर में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब जो घटना घटित हुई है वह जुड़ी है भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से, जहां उनके रांची स्थित फार्म हाउस के सामने से चोर फूलों का गमला चोरी करते हुए दिखाई दिया।
Advertisements
Advertisements


चोरी की यह वारदात फार्म हाउस में लगे CCTV में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में चोर साफ नजर आ रहा है, जो बड़ी बेबाकी से गमले पर हाथ साफ करते हुए नजर आया। लेकिन उपर वाले (CCTV) की नजर से नहीं बच पाया।
देखे वीडियो
एमएस धोनी का ये फार्म हाउस रांची के रिंग रोड के पास स्थित है। इसमें घास के सुंदर मैदान, खूबसूरत पेड़ और एक बड़े हिस्से में खेत बनाए गए हैं। धोनी अक्सर अपने खेतों में समय बिताते दिख जाते हैं। वो इन खेतों में सब्जियां और फल भी उगाते हैं।
