राॅंची। डोरंडा थाना क्षेत्र में ऑटो रोककर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है।जानकारी के मुताबिक, 20 जून को धुर्वा सेक्टर-1 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले श्याम सुंदर कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ ऑटो रोककर लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Advertisements
Advertisements

