Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
धनबाद : धनबाद का पुटकी थाना क्षेत्र का भागाबांध ओपी गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया उठा। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची थी इसी दौरान गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह की पुलिस से जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में गिरोह के दो शूटरों को गोली लगी है। जिसमें एक का पैर टूट गया है जबकि तीन को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अपराधियों में कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल शामिल हैं।इस दौरान कुबेर और विक्की डोम के पैर में गोली लग गई। वहीं तीसरा आरोपी अमन अफजल मौके से भागने की कोशिश…
जमशेदपुर : शहर में जमीन विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां बुजुर्ग विजन कुमार दत्ता ने स्थानीय व्यक्ति अमित कुमार के सामने अपनी पीड़ा रखते हुए भू-माफिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुजुर्ग दत्ता का कहना है कि उनकी अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है और इस पूरे मामले में वे लंबे समय से न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अभी तक कहीं से भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। https://www.instagram.com/reel/DV6M3-QExRC/?igsh=ZnhocGR2bnc0Yjgz विजन कुमार दत्ता ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने कई जगह गुहार लगाई, अधिकारियों से लेकर जिम्मेदार लोगों तक…
जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जमशेदपुर में विविध स्थानों पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ,जिसमें शहर के सनातनी हिंदुओं का जन सैलाब देखने को मिला। जमशेदपुर के सोनारी के बनराज अखाड़ा के हिन्दू सम्मेलन में सेवा भारती के विभाग सचिव प्रसेनजीत तिवारी, बाराद्वारी के बी. एस. एन. एल मैदान में संघ के विभाग संघचालक माननीय इन्दर अग्रवाल जी, कुंआ मैदान सीतारामडेरा में सह महानगर कार्यवाह मृत्युंजय जी, विजया गार्डेन बारीडीह में विभाग प्रचार प्रमुख आलोक जी व स्वामी सहजानंद संस्थान, गोविंदपुर में सह विभाग कार्यवाह विद्यासागर लाभ जी का बौद्धिक हुआ।…
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी पंचायत अंतर्गत मिलियंतो गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। पार्टी में खाना खाने के दौरान एक युवक के गले में रसगुल्ला फंस जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 41 वर्षीय ललित सिंह के रूप में हुई है, जो मिलियंतो गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, ललित सिंह गांव के ही एक व्यक्ति के घर आयोजित पार्टी में शामिल होने गए थे। परिवार के अधिकतर लोग खाना खा चुके थे और ललित सिंह भी खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनके गले में रसगुल्ला फंस गया, जिससे…
पटना : बिहार में एलपीजी की बढ़ती मांग और आपूर्ति पर बढ़ते दबाव को देखते हुए फिलहाल नए गैस कनेक्शन जारी करने और कनेक्शन ट्रांसफर पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह फैसला मौजूदा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नए गैस कनेक्शन (एनसी) और डबल बॉटल कनेक्शन (डीबीसी) जारी करने की प्रक्रिया अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है। यानी अब फिलहाल इन दोनों श्रेणियों में कोई नया कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा। बिहार एलपीजी वितरक संघ के महासचिव डॉ. रामनरेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि मौजूदा…
जमशेदपुर : बिष्टुपुर डायगनल रोड में शनिवार दोपहर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। हल्की सड़क दुर्घटना के बाद एक युवक ने बुजुर्ग को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर करीब तीन घंटे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाया और उनके परिजनों से 36 हजार रुपये की मांग की। बाद में आरोपी बुजुर्ग को टिनप्लेट चौक पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सोनारी रोड नंबर-2 निवासी और टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मी पुरनेंद्र कुमार मोहंती दोपहर करीब 12:45 बजे टीएमएच से इलाज कराने के बाद बिष्टुपुर दवा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की एक बुलेट…
जमशेदपुर : हिंदू नववर्ष के अवसर पर 18 मार्च को निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों के तहत डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में हिंदू उत्सव समिति और हिंदू जनजागरण मंच की ओर से ध्वज पूजन का कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सनातन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित हेमंत पाठक के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी नीरज सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही आरएसएस के संजय सिन्हा, मंगल अखाड़ा के मुन्ना सिंह, शंकर रेड्डी, पप्पू सिंह, पार्षद व समाजसेवी राजेश सिंह, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि…
जमशेदपुर : बर्मामाइंस इलाके में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां एक कार ने तीन साल के मासूम को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृत बच्चा बर्मामाइंस स्टार टॉकीज के पास रहने वाला तीन वर्षीय आरुष था। वह अपनी मां के साथ अपने बड़े भाई को लेने के लिए गया था और वहीं खड़ा होकर इंतजार कर रहा था। इसी दौरान…
लोकतंत्र सवेरा : देश की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग Indian Premier League (आईपीएल) में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिलता है। इसी कड़ी में बिहार के लिए गर्व की खबर सामने आई है। बिहार के सतजोरा निवासी पंकज तिवारी को Royal Challengers Bangalore (RCB) ने अपने प्रैक्टिस सेशन के लिए नेट बॉलर के रूप में टीम में शामिल किया है। बताया जा रहा है कि आईपीएल सीजन की तैयारियों के तहत आरसीबी की टीम अभ्यास सत्र में युवा और प्रतिभाशाली गेंदबाजों को मौका दे रही है। इसी क्रम में पंकज तिवारी को भी नेट बॉलर…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लाल भट्ठा मेन रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज मुंडुंडा (10) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि राज अपने पिता के साथ पास स्थित नदी की ओर गया था। नदी से पानी पीने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट…